पूरे कपड़े उतार कर महिला को किया वीडियो कॉल, फिर बोला अब मैं तुम्हारी…

रिपोर्ट के मुताबिक मामला मुंबई के अंधेरी इलाके का है। आरोपी की पहचान संजीत कुमार के रूप में हुई है। दरअसल, कुछ दिन पहले संजीत को सड़क पर एक मोबाइल फोन पड़ा मिला था। संजीत ने उसका नंबर पता किया। और फिर बिना कुछ समझे उसी नंबर को अपना व्हॉट्सएप नंबर बना लिया। इसके बाद उसने उस फोन से वो सिम निकालकर फेंक दिया।

संजीत के दिमाग में खुराफात चल रही थी, लिहाजा उसने एक एप फोन में डाउनलोड किया। उस एप में अनजान लोगों के व्हॉट्सएप नंबर दिख रहे थे। वो सभी नंबरो की डीपी देखने लगा। तभी एक नंबर पर उसे एक सुंदर महिला की तस्वीर दिखाई दी। संजीत ने उसी नंबर पर व्हॉट्सएप मैसेज किए।

फिर न जाने उसके दिमाग में क्या आया कि उसने महिला को वीडियो कॉल कर दी। उसने बीती 30 सितंबर को पहली बार वीडियो कॉल की थी। उसके बाद 4 अक्टूबर उसने दोबारा महिला को वीडियो कॉल किया। महिला कॉल देख कर परेशान हो गई। संजीत ने कॉल करते वक्त अपने सारे कपड़े उतार दिए और वह नग्न हो गया। वो महिला को अपने प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा। और बोलने लगा अब अपने दिखाओ।

पड़ोसी की मुर्गी से 14 साल के नाबालिग ने ऐसे दिया रेप को अंजाम, सुनकर कांप जाएगी रूह….

महिला ये सब देखकर घबरा गई और उसने वीडियो कॉल काट दी। इसके बाद पीड़ित महिला फौरन पुलिस थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उस व्यक्ति तक जा पहुंची, जिसके नाम पर वो व्हॉट्सएप नंबर था। उस शख्स ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल कुछ दिन पहले कहीं गिर गया था। जिसकी शिकायत उसने पुलिस थाने में दर्ज कराई थी।

 

पुलिस ने इस बात की जांच की तो पता चला कि वाकई उस शख्स ने पुलिस में मोबाइल गुम हो जाने की कंपलेंट दर्ज कराई थी। अब पुलिस ने ये पता किया कि उस नंबर को किस आईएमईआई नंबर वाले मोबाइल फोन इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस को पता चला कि आरोपी उस फोन में जियो का सिम प्रयोग कर रहा था।

Back to top button