पूरी जिंदगी बनी रहेगी आपकी जवानी, बस रात को सोने से पहले जरूर करें ये काम

उम्र चाहे जो भी हो खूबसूरत दिखने का सपना हर कोई देखता है।लेकिन यह बात भी सच है कि बस चाहने भर से सब कुछ नहीं हो जाता है उसके लिए आपको थोड़ी मेहनत भी करनी पड़ती है। अगर आप भी अपनी खूबसूरती निखारना चाहते हैं तो रोजाना रात को सोने से पहले ये टिप्स जरूर आजमाएं।
नहाएं
रात को सोने से पहले जरूर नहाएं। ऐसा करने से आपके शरीर पर मौजूद दिनभर की गंदगी दूर हो जाएगी और आपकी त्वचा सांस ले पाएगी। नहाने के पानी में आधा घंटा पहले गुलाब की कुछ पंखुड़ियां डाल लें। इस पानी से नहाने से आप तरोताजा महसूस करेंगे।
हल्दी वाला दूध
सोने से पहले हल्दी वाला दूध जरूर पीएं। इससे आपके शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और खून साफ होता है। हल्दी वाला दूध पाने से आपकी त्वचा भी निखर जाएगी।
सिर्फ एक प्याज से हमेशा के लिए गायब हो जाएगे सारे मस्से, बस करना होगा यह छोटा सा काम…
क्रीम से मसाज
पूरे दिन हमारे दिमाग के साथ-साथ हमारी आंखें भी बहुत काम करती हैं। ऐसे में आंखों का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। सोने से पहले अपनी आंखों को चारों तरफ क्रीम से मसाज जरूर करें।
ब्रश करें
रात में सोने से पहले ब्रश करना भी बहुत जरूरी होता है। रात में खाना खाने के बाद अगर हम बिना ब्रश किए ही सो जाते हैं तो आपके दांतों पर कीटाणु हमला करना शुरू कर देते हैं। इसकी वजह से आपके खूबसूरत दांत सड़ सकते हैं इसलिए सोने से पहले आपका ब्रश करना जरूरी है।
बालों को सुलझा लें
सोने से पहले अपने बालों को जरूर सुलझा लें। इससे आपके बाल सुबह कम फंसेंगे और कम टूटेंगे।
मॉइश्चराइजर
सोने से पहले पूरे शरीर पर मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें। इससे त्वचा की नमी बरकरार रहेगी और सुबह उठकर त्वचा खिंची-खिंची सी भी नहीं लगेगी।





