पुलिस मुंह से बोली ठांय-ठांय, घायल हो गया 25 हजार का इनामी बदमाश, देखे वीडियो

अपने कारनामों की वजह से चर्चा में रहने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। यह कारनामा पुलिस की ‘सच्ची जांबाजी’ को दिखाता है। इस वीडियो को देखकर और उसके बाद अपराधी की गिरफ्तारी की कहानी सुनकर या तो आप बहुत हंसेंगे या अपना सिर पीट लेंगे।

वैसे बताते चलें कि अलीगढ़ में मीडिया को आमंत्रण देकर एनकाउंटर के टेलीकास्ट कराने के मामले में किरकिरी का सामना करना पड़ा था। हालिया मामले में पुलिस को शुक्रवार शाम पुलिस को पता चला कि संभल के जंगल में कुछ बदमाश छिपे हैं। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर पिस्टल चलाई, लेकिन उससे गोली नहीं चली। मगर, यूपी पुलिस तो दिव्य शक्तियां रखती है। लिहाजा मुंह से ही ठांय-ठांय की अवाज निकाली और बदमाश घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार देर रात की है।

मजेदार बात यह है कि पिस्टल से गोली नहीं चलाने के बाद भी पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मुठभेड़ में बदमाश की तरफ से गोली लगने से इंस्पेक्टर और सिपाही जरूर घायल हो गए हैं। उधर, एएसपी पंकज कुमार पाडेय ने बताया कि पिस्टल से फायर हुआ था। पिस्टल से फायर न होने की बात गलत हैं।

Back to top button