पुलिस ने पकड़ा, छात्रा का यौन उत्पीडऩ कर भागने की फिराक में था प्रिंसिपल

अपराध का एक मामला झारखंड के गिरिडीह जिले में सरिया थाना क्षेत्र के पोखरियाडीह स्थित एक निजी विद्यालय से सामने आया है. इस मामले में यहाँ के प्रधानाध्यापक द्वारा अपनी ही एक छात्रा का यौन उत्पीडऩ किया गया है. यह मामला हाल ही में प्रकाश में आया है।

खबरों के मुताबिक़ इस मामले के उजागर होने पर प्रधानाध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया और इस मामले में जांच भी शुरू कर दी है. मिली खबरों के मुताबिक़ पुलिस सूत्रों ने इस मामले में बात की और उन्होंने कहा कि यहां के निजी विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुलदीप मंडल ने गुरुवार को अपनी ही छात्रा का यौन उत्पीडऩ करने का प्रयास किया और जब इस प्रकार की जानकारी छात्रा ने अपने परिवार के लोगों को दी तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को जमकर हंगामा किया.
वहीं उसके बाद पीडि़त छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज किया और आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया. इस मामले में बताया जा रहा है कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया, जो इस घटना के बाद पुलिस गांव छोडक़र भागने की फिराक में था. वहीं इसे पहले ऐसा मामला नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इससे पहले कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जो हैरान कर देने वाले रहे हैं.





