पुलिस ने तीन बहनों के कपड़े उतारकर छुआ प्राइवेट पार्ट और…

अपराध का जो मामला सामने आया है वह असम का है जहाँ तीन बहनों के साथ पुलिस हिरासत में मारपीट करने और उनके साथ यौन शोषण किया गया है. इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक़ इन बहनों के कपड़े पुलिस कस्टडी में उतरवाए गए और उन्हें लाठी से पीटा गया. जी दरअसल यह मामला असम के दारंग जिले का है जहाँ इन महिलाओं के मुस्लिम भाई के खिलाफ हिंदू महिला को जबरन अपने पास बंधक बनाने का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने इन तीनों बहनो को गिरफ्तार किया था.

वहीं इस मामले में बात करते हुए असम के डीजीपी कुलधर सैकिया ने बताया कि ”थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर महेंद्र शर्मा और महिला कॉस्टेबल बिनीता बोरो को सस्पेंड कर दिया गया है. उनके खिलाफ मंगलवार को आपराधिक मामला दायर किया गया और इसी के साथ ही इस पूरे मामले की एक हफ्ते के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है.”आगे उन्होंने कहा, ”10 सितंबर को तीनों में से एक बहन ने अपनी लिखित शिकायत में कहा था कि पुलिस ने हमे नंगा किया, हमारे साथ यौन शोषण किया, हमारे निजी अंगो को छुआ.

तीनों बहनों की उम्र 28, 30, 18 वर्ष है, जिन्हें 9 सितंबर को रात 1.30 बजे उनके घर से पुलिस ने कस्टडी में लिया था.” इस मामले में पुलिस का दावा है कि ”महिला से पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया था क्योंकि यह केस उनके भाई के खिलाफ हिंदू महिला को बंधक बनाने का था. जिस महिला ने शिकायत दर्ज कराई उसने बताया कि हम अपने भाई से संपर्क नहीं कर सके हैं. इसके बाद उनका भाई पुलिस स्टेशन पहुंचा और उसने पूछा कि मेरी वजह से मेरी बहनों के साथ क्यों मारपीट की गई, इसपर पुलिस ने उसे भी पीटा.”

इसी के साथ महिला ने बताया कि ”उनका भाई और महिला दोनों का अफेयर है दरांग के एसपी अमृत भूयान ने बताया कि अपहरण का मामला महिला के परिवार के खिलाफ 6 सितंबर को दर्ज कराया गया था. लेकिन अब आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया गया है.” पीड़िता ने बताया कि ”उसके भाई का महिला के साथ दो वर्ष से अफेयर है. दूसरी बहन ने बताया कि हमारे पास अफेयर के सबूत हैं, उसे किडनैप नहीं किया गया है.

वहीं जब हिंदू महिला वापस आई तो उसने पुलिस को बताया कि उसे जबरन ले जाया गया था. पीड़िता ने अपने शरीर के घाव की तस्वीरों को दिखाया, उसने बताया कि जब हमने शर्मा से पूछा कि आप हमे क्यों ले जा रहे हैं तो उसने हमपर पिस्तौल तान दी और कहा कि ज्यादा सवाल मत पूछो. मेरे पति को पुलिस ने जेल में बंद कर दिया और मेरे सामने मेरी बहन को नंगा किया गया. मेरी बहन के बाएं पैर में कुछ दिक्कत है, लेकिन उसके इसी पैर पर पुलिस ने मारा. हमने पुलिस को बताया कि मेरी बहन गर्भवती है, लेकिन शर्मा ने कहा कि ज्यादा नाटक मत करो. पीड़िता का कहना है कि हमे न्याय चाहिए.”

Back to top button