पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हज़ार का इनामी बदमाश

लखीमपुर-खीरी। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार के दिशा निर्देशन में जिले की पुलिस द्वारा अपराधियों की धर पकड़ अभियान के तहत निघासन पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। निघासन पुलिस ने 25 हजार का इनामिया एवं गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त बल्ला पुत्र मुनीर को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में निघासन पुलिस ने गुरुवार की अलसुबह लगभग 04.20 बजे मुखबिर की सूचना पर टांडा मोड से मुकदमा अपराध संख्या 513/20 धारा 2(ख)(1)/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित एवं 25 हजार का इनामिया शातिर अभियुक्त बल्ला पुत्र मुनीर निवासी ग्राम दुलई थाना निघासन को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बल्ला के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पुलिस न बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमें पंजीकृत है।





