पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे गए ज्वेलरी शॉप लूटकर भाग रहे दो लुटेरे

कटिहार.बिहार के कटिहार जिले के रंगरा में पुलिस एनकाउंटर में दो लुटेरे मारे गए। घटना बुधवार देर रात की है। गुरुवार सुबह दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दोनों लुटेरों द्वारा इस्तेमाल की गई बाइक भी बदामद किया। पुलिस को शव के पास से लूटे गए गहने भी मिले हैं। ज्वेलरी शॉप को लूटकर भागे थे…पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे गए ज्वेलरी शॉप लूटकर भाग रहे दो लुटेरे

बुधवार शाम को इन अपराधियों ने अमलाटोला एसबीआई के पास पीके ज्वेलर्स दुकान से छह लाख रुपए के जेवर लूट लिए थे। लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए सात अपराधी आए थे। लूट के बाद भाग रहे लुटेरों की रंगरा चौक पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी।

ये भी पढ़ें: थोक महंगाई दर 8 महीने की ऊंचाई पर, 3.93 फीसद नवंबर में रहा WPI

मुठभेड़ में पुलिस ने तीन अपराधियों को पकड़ लिया था। वहां से चार अपराधी भागने में कामयाब रहे। इनमें से दो पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गुरुवार सुबह खेत में इलकी लाश मिली। शव के पास ही उनकी बाइक भी थी। मारे गए अपराधियों के नाम राहुल कुमार और संदीप कुमार हैं।

Back to top button