पुलाव के शौकीन, जरूर ट्राई करें काजू पुलाव…

पुलाव तो आपने भी खूब खाएं होंगे लेकिन क्या आपने हेल्दी, टेस्टी काजू पुलाव खाएं है। अगर नहीं तो अपने घरवालों के लिए इस नवरात्री पर इसकी शुरूआत करें। आप इसे खाने के तौर पर भी बना सकती हैं। अगर आप पुलाव के शौकीन हैं तो एक बार काजू पुलाव ट्राई करें। तो चलिए जानते हैं कि काजू पुलाव कैसे बनाया जाता है-kaaju

इसके लिए आप 1/4 चम्मच केसर, 1/2 कप दूध, 40 ग्राम घी या तेल , प्याज बारीक कटा हुआ, 300 ग्राम चावल, 4 इलायची, 2 लौंग, 1/02 कप काजू भूना हुआ, 1/2 किशमिश और नमक स्वादअनुसार लें।

इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले गर्म दूध में केसर डालकर थोड़ी देर के लिए रख दें। अब एक पैन में घी या तेल गर्म करके उसमें प्याज भूनें। जब प्याज भूरे रंग के हो जाएं तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। अब एक सॉस पैन में चावल डालें। चावल डालने के बाद इसमें केसर वाल दूध, लौंग, नमक और इलायची डालकर मिक्स करें। पैन को बंद करके चावल को पकाएं। चावल पकने पर इसमें से इलायची और लौंग निकाल लें। अब चावल में फ्राई की हुई प्याज, काजू और किशमिश डालकर घरवालों के लिए गर्मागर्म सर्व करें।

Back to top button