पुलवामा हमले में शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए इस भारतीय क्रिकेटर ने दिए 5 लाख रुपए

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की मदद करने के लिए क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने हाथ बढ़ाया है। 28 वर्षीय मोहम्मद शमी ने सीआरपीएफ के 40 जवानों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है।पुलवामा हमले में शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए इस भारतीय क्रिकेटर ने दिए 5 लाख रुपए

शमी ने सोमवार को कहा कि, ‘जब हम अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं वैस जवान हमारे देश की सीमाओं पर खड़े होकर उनकी रक्षा करते हैं। हम अपने जवानों के परिवारों के साथ खड़े हैं और हम हमेशा उनके साथ खड़े होंगे।’

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा, ‘मैं भारत के लिए गेंद छोड़कर ग्रेनेड उठाने के लिए भी तैयार हूं। जब हम देश के लिए क्रिकेट खेल रहे होते हैं तो सैनिक सरहदों की रक्षा करते हैं। हम इस संकट के समय अपने जवानों के परिजनों के साथ खड़े हैं और हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।’

इससे पहले शिखर धवन ने भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए सभी भारतीयों से शहीद जवानों की मदद करने की गुहार लगाई थी। उन्होंने खुद भी शहीद जवानों के परिवार वालों की आर्थिक मदद देने की बात कही थी।

वहीं, पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने शहीद हुए सभी 40 जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की पेशकश की है। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताया है। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने भी शहीद जवानों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए के आर्थिक मदद की घोषणा की है।

Back to top button