पुरुष इस तरह संवार सकते हैं अपनी आईब्रो

जिस तरह से महिलाओं को सुन्दर दिखाना अच्छा लगता है उसी तरह पुरुष भी हैंडसम दिखना चाहते हैं. उसके लिए वो कई तरह के पार्लर भी जाते हैं और अपने लूक्को बेहतर बनाते हैं. आजकल के लड़के लड़कियों की तरह ही सब कुछ करवाते हैं जिससे उनका चेहरा निखार से भरा रहे. वो भी महिला की तरह ही आईब्रो भी बनवाते हैं. जहां महिलाएं नियमित रूप से अपनी आईब्रो को शेप देती हैं, वहीं इन दिनों कुछ पुरूष भी अपनी आईब्रो का खयाल रखने लगे हैं. जी हां, कुछ पुरूष तो आईब्रो को शेप में रखने के लिए हर दिन प्लकिंग करती हैं और ये किसी से शेयर करना भी पसंद नही करते हैं. तो आज हम आपको बता देते हैं कैसे बनाएं आईब्रो.पुरुष इस तरह संवार सकते हैं अपनी आईब्रो

बता दें, आपको अपनी आईब्रो का शेप कैसा रखना चाहिए, यह आपकी उम्र और चेहरे के आकार पर निर्भर करता है. आईब्रो का आकार प्राकृतिक होना चाहिए और उसे बहुत ज्यादा आकर्षक नहीं बनाना चाहिए. ये आपको किसी एक्सपर्ट से ही बनवाने चाहिए ताकि वो आपके चेहरे पर सही दिखे. पुरूषों के पार्लर में एक्सपर्ट्स हमेशा इन आईब्रो को सिर्फ सैट करते है ना कि इन्हें पतला करते है. जिन पुरूषों के आईब्रो फैले हुए होते हैं उन्हें आईब्रो सैट कराने से चेहरे में नयापन आ जाता है और पर्सनेलिटी निखर कर आती है.

घुमावदार कर्व वाले आईब्रो चेहरे के शार्प फीचर और नुकीले चेहरे को बैलेंस करने में मदद करते हैं. वहीं अगर कर्व बाहरी कोनों तक जाते हैं और बाहरी हिस्सा उठा हुआ है तो, इस तरह की आईब्रो मैच्योर पुरूषों पर अच्छे लगते हैं.  

Back to top button