पीवी सिंधु बनी इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन की चैंपियन

नई दिल्ली. रविवार को सीरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में पीवी सिंधु ने इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन का खिताब जीत लिया है. फाइनल में वर्ल्ड नंबर-5 सिंधु ने अपनी प्रबल प्रतिद्वंद्वी वर्ल्ड नंबर-3 स्पेन की कैरोलिना मारिन को 21-19, 21-16  से शिकस्त दी.पीवी सिंधु बनी INDIA OPEN चैंपियन

सिंधु ने पहला गेम 22 मिनट में जीत कर कैरोलिना पर दबाव बनाया. और 47 मिनट में ओलिंपिक चैंपियनको चित कर दिया. लगातार दूसरी बार कैरोलिना को हराया सिंधु ने 23 वर्षीय कैरोलिना का लगातार दूसरी बार हराया है.

इससे पहले दुबई वर्ल्ड मास्टर्स सुपर सीरीज फाइनल्स-2016 में उन्होंने कैरोलिना पर 21-17, 21-13 से जीत हासिल की थी. सीनियर लेवल पर अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की बात की जाए , तो इस बार दोनों 9वीं बार आमने-सामने थीं. जिसमें सिंधु ने चौथी बार बाजी मारी. जबकि कैरोलिना 5 बार जीत चुकी हैं.

Back to top button