पीथमपुर में 600 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सोमवार को निवेशकों से मुलाकात की और पीथमुर के विशेष आर्थिक जोन में 600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव दिया। आधिकारिक तौर पर जारी विज्ञप्ति के अनुसार, निवेशकों ने मुख्यमंत्री चौहान से सोमवार को यहां उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की और निवेश प्रस्तावों पर चर्चा की। इस दौरान बेंगलुरू की कार्वी इलेक्ट्रानिक्स और मुंबई की रुसान फार्मा के प्रतिनिधियों ने निवेश प्रस्ताव दिए।
पीथमपुर में 600 करोड़
बयान के अनुसार, चौहान ने निवेशकों के प्रस्तावों का स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारने में सक्रिय सहयोग किया जाए। 

अब एक मिस कॉल और मोबाइल में हो जाएगा 250 रुपये तक रिचार्ज
बयान में कहा गया है कि निवेशकों ने प्रदेश के निवेश संवर्धन वातावरण और नीतियों की सराहना की। रुसान फार्मा ने विशेष आर्थिक जोन पीथमपुर में फार्माश्यूटिकल संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। परियोजना में 600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की जानकारी दी। इसी तरह कार्वी इलेक्ट्रानिक्स ने भी अपने प्रस्ताव के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी।

 
Back to top button