हैदराबाद गैंगरेप: पीड़िता के माता-पिता और बहन की इन बातों को सुनकर, देश के हर नागरिक की नम हो जाएगी आंखे

हैदराबाद में रेप और मर्डर करने के बाद जहां एक ओर पूरे देश में गुस्से का माहोल है. वही पीड़िता के पिता का कहना है कि अपराध करने वालों की उम्र बेहद कम है, लेकिन उन्होंने बड़ा काम कर दिया. वे अपराधी हैं और उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए. पीड़िता की मां का कहना है कि बेटी को जिस तरह से जलाया गया उसी तरह अपराधियों को भी जलाया जाए.

मां ने कहा कि उनकी बेटी को जिस तरह से जलाया गया वैसे ही उन दोषियों को भी जलाया जाए. इस मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखती रही

आखिरकार मिल ही गया चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा, 3 टुकड़ों में कुछ ऐसी हो गई है उसकी हालत

पीड़िता के पिता का कहना है कि जिस वक्त उनकी बेटी का फोन आया था उस वक्त वह घर पर नहीं थे. वो कोल्हापुर में थे. हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस का पूरे मामले में रवैया बेहद ढीला था. पुलिस शुरुआत में स्पॉट पर नहीं गई और सिर्फ सीसीटीवी कैमरा देखती रही. हालांकि सीसीटीवी फुटेज में पीड़िता नहीं दिखी. यहां तक की पुलिस ने उनकी ही बेटी पर सवाल खड़े कर दिए कि वह कहीं चली गई.

पीड़िता के पिता कहना है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए. पहले निर्भया के आरोपियों को छोड़ दिया, और अब यह कांड हो गया. दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए.

पीड़िता की बहन का कहना है कि वह इस वारदात के बाद से घर नहीं निकली है. पुलिस की कोई मदद नहीं मिली. अगर समय रहते उसे मदद मिलती तो वह जिंदा बच जाती. बहन की मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले.

घटनास्थल घर से महज 2 किलोमीटर दूर

पीड़िता की बहन ने मीडिया को बताया कि जिस जगह घटना हुई वो उनके घर से महज 2 किलोमीटर ही दूर है. बहन की जब कॉल आई तो सिर्फ 6 मिनट ही बात हुई. उन्होंने बताया कि उसके फोन में रिकॉर्डिंग की सुविधा है और बहन के साथ उसकी आखिरी कॉल रिकॉर्ड हो गया जिसमें उसने कहा था कि डर लग रहा है.

बहन ने बताया कि वह उससे महज डेढ़ साल ही बड़ी थी, लेकिन वह बेहद ख्याल रखती थी. यहां तक कि वह खाना भी पैक करती थी. कई बार वह उसे खाना भी खिलाती थी. वह सबकी मदद करती थी.

Back to top button