पीएम मोदी ने तोड़ा 71 वर्षों का यह बड़ा रिकॉर्ड, राहुल गांधी की हालत हुई खराब…

आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी अपनी रणनीतियों को लेकर किसी भी मौके पर चूकना नहीं चाहते हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले राहुल गांधी ने कर्ज माफी के मुद्दे को उठा कर पूरे देश भर में जमकर वाहवाही बटोरी। जिसके बाद अब पीएम मोदी भी अपने कुछ फैसलों के चलते पूरे समाज की नजरों में चर्चा का विषय बनने को आतुर है। यही वजह है कि पीएम मोदी ने पिछले 71 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक बड़ा ऐलान किया है।
दरअसल पीएम मोदी ने आजाद भारत के इतिहास में पहली बार सवर्णों को आरक्षण देने का ऐलान किया है। बताते चलें कि यह आरक्षण उन गरीब सवर्णों को दिया जाएगा जिनकी स्थिति काफी नाजुक है। साथ ही यह आरक्षण नौकरी प्राप्त करने सहित तमाम मामलों में फायदेमंद साबित होगा। यही वजह है कि तमाम जानकार पीएम मोदी के इस फैसले को राहुल गांधी के कर्ज माफी वाले फैसले का जवाब मान रहे हैं।
अब ऐसे में यह तो निश्चित है कि सत्ता पाने की दौड़ में जुटी दोनों राजनीतिक पार्टियों के ऐलानो से समाज का ही फायदा होने वाला है। यही वजह है कि पूरे समाज और विशेषज्ञों की नजरें इन दोनों राजनीतिक पार्टियों पर टिकी हुई है।
भारत रत्न को लेकर ओवैसी ने उठाए सवाल, कहा- ‘मजबूरी में आंबेडकर को दिया ये सम्मान’
क्योंकि इस चुनावी जंग में फायदा तो आम आदमी को ही मिलने वाला है। क्योंकि किसी भी चुनाव में मुख्य भूमिका भी उसी की होती है। हालांकि इस बारे में आपकी क्या राय है तथा क्या पीएम मोदी सवर्णों को आरक्षण देकर जनता के बीच अपनी पुरानी छवि बरकरार कर सकते हैं.





