पीएम मोदी ने ट्वीट में बताया, बोडो क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बोडो क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई। उन्‍होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘बोडो संगठनों से ऐतिहासिक समझौते के बाद बोडो क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता है।’ प्रधानमंत्री मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट में बताया, ‘अब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बोडो क्षेत्रों का विकास है। इसके लिए 1500 करोड़ रुपये के पैकेज पर जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा। बोडो साथियों का जीवन आसान बने, उन्हें सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले, इस पर विशेष जोर दिया जाएगा।’

यह भी पढ़ें: किसानों की कर्ज माफ़ी का हो सकता है ऐलान, कांग्रेस बनाएगी दबाव

प्रधानमंत्री ने ट्वीट में यह भी कहा, ‘बोडो साथियों द्वारा शांति का मार्ग अपनाना, हर क्षेत्र के लिए संदेश है। हिंसा छोड़कर, लोकतंत्र एवं संविधान में आस्था से ही सारी समस्याओं का समाधान संभव है। मैं बोडो साथियों का विकास की मुख्यधारा में स्वागत करता हूं।’ सरकार बोडो क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।बोडो साथियों द्वारा शांति का मार्ग अपनाना, हर क्षेत्र के लिए संदेश है। हिंसा छोड़कर, लोकतंत्र एवं संविधान में आस्था से ही सारी समस्याओं का समाधान संभव है। मैं बोडो साथियों का विकास की मुख्यधारा में स्वागत करता हूं। सरकार बोडो क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Back to top button