पीएम मोदी के ट्विटर पर हुए 6 करोड से ज्यादा फॉलोवर, इतने लोगों का खुद करते हैं फॉलो

भोपाल। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पीएम मोदी ने एक और कामयाबी हासिल की है। पीएम मोदी के ट्विटर पर छह करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं। वहीं पीएम मोदी खुद 2354 लोगों को फॉलो करते हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकप्रिय नेता बताते हुए उन्हें इस अनूठी उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ट्वीट किया कि ट्वीटर पर 6 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स होना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देश की जनता के विश्वास, आशीर्वाद और प्यार के साथ ही उनकी अपार लोकप्रियता को दर्शाता है। इस अनूठी उपलब्धि के लिए मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं और उनका अभिनंदन करता हूं।
पीएम मोदी ट्विटर पर भारत ही नहीं दुनिया भर के उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें सबसे अधिक फॉलो किया जाता है। नरेंद्र मोदी ट्वविटर पर दस्तक देने वाले भारत के पहले नेताओं में से हैं। उन्होंने साल 2009 में ट्विटर पर अपना खाता खोला था। उसी समय कांग्रेस नेता शशि थरूर भी ट्विटर पर आए थे, लेकिन फॉलोअर्स के मामले में नरेंद्र मोदी ने शशि थरूर को काफी पीछे छोड़ दिया।





