पीएम मोदी के जन्मदिन पर जेपी नड्डा ने सेवा सप्ताह की प्रदर्शनी का किया उदघाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर बीजेपी मुख्यालय में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सेवा साप्ताह की प्रदर्शनी का उदघाटन किया। पीएम मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को होता है। बीजेपी  2014 से उनके जन्मदिन सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाती आ रही है।

इस साल भी पीएम के जन्मदिन सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने की शुरुआत हो चुकी है। वर्ष 2020 में आयोजन का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने किया।

गौतमबुद्ध नगर से हुई सेवा सप्ताह की शुरुआत
बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गौतमबुद्ध नगर के छपरौली गांव से सेवा सप्ताह की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 70 साल पूरा करने जा रहे है। इसलिये पार्टी ने देश के हर जिले में 70 जगहों पर सेवा का कार्य करेगी। जिसके तहत वृक्षारोपण किया जाएगा, ब्लड डोनेशन के साथ स्वच्छता का कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

The post पीएम मोदी के जन्मदिन पर जेपी नड्डा ने सेवा सप्ताह की प्रदर्शनी का किया उदघाटन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button