पीएम बनने के बाद पहली बार मोदी को मिला रहा है इस शहर में जानें का मौका, देंगे कई सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र और कांग्रेस के गढ़ अमेठी में 27 फरवरी को दौरा करने जा रहे हैं. इस दौरान वह एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने के अलावा जनसभा को भी संबोधित करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अमेठी के संयोजक राजेश अग्रहरि के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी एक दिन के अमेठी दौरे पर 27 फरवरी को आएंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे. वह एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे .

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेठी के कोरबा में एचएएल में आर्डिनेंस फैक्ट्री में नई राइफल यूनिट का उद्घाटन करेंगे. आर्डिनेंस फैक्ट्री में एके-103 राइफलें तैयार की जाएंगी.

उल्लेखनीय है कि पीएम बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का अमेठी में यह पहला दौरा होगा. इससे पहले वह 2014 के लोकसभा चुनावों में अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के पक्ष में वोट मांगने के लिए यहां आए थे. 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को हराया था. उसके बाद से ईरानी लगातार अमेठी में सक्रिय हैं.

#बड़ी घटना: 3 बच्चों के गले में अटका 5 रुपये का सिक्का, घरवालों के बीच मचा हाहाकार

आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री 16 दिसंबर को कांग्रेस के गढ़ रायबरेली गए थे, वहां भी उन्होंने मॉडर्न कोच रेल फैक्ट्री का शुभारंभ किया था. बाद में उन्होंने लालगंज में सभा भी की थी. इसे बीजेपी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

Back to top button