पीएम को फिलिप कोटलर अवॉर्ड मिलने पर राहुल ने कसा तंज

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी को फिलिप कोटलर अवॉर्ड सोमवार को प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि यह पुरस्कार तीन आधार रेखा पीपुल, प्रॉफिट और प्लानेट पर केन्द्रित है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष किसी देश के नेता को प्रदान किया जायेगा।
ये भी पढ़े :-कर्नाटक में फिर शुरू हुआ सियासी ड्रामा, भाजपा ने कुमारस्वामी पर विधायक तोड़ने का लगाया आरोप
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रथम फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड प्रदान किए जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि यह पुरस्कार इतना प्रसिद्ध है कि इसकी कोई ज्यूरी नहीं है और इससे पहले किसी को दिया नहीं गया था।
ये भी पढ़े :-सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली कनकदुर्गा पर रिश्तेदारों ने किया हमला, अस्पताल में हुई भर्ती
साथ ही उन्होंने तंज किया कि यह पुरस्कार इतना प्रसिद्ध है कि इसकी कोई ज्यूरी नहीं है, पहले किसी को दिया नहीं गया और अलीगढ़ की एक गुमनाम कंपनी द्वारा समर्थित है। इसके इवेंट साझेदार: पतंजलि और रिपब्लिक टीवी हैं।
गांधी ने ट्वीट किया कि मैं अपने प्रधानमंत्री जी को कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड हासिल करने की बधाई देता हूं





