पिज़्ज़ा पकोड़े से बढ़ाये अपने खाने का स्वाद

पिज्जा खाने का शौक बहुत लोगो को होता है.आज हम पिज़्ज़ा को इस नए तरीके से अधिक जायकेदार बनाने जा रहे है. इस रैसिपी का नाम ब्रैड पिज्जा पकौडा है, यह सभी को बहुत पसंद आएगा. आप इसे शाम को चाय के साथ भी सर्व कर सकते है.

पिज़्ज़ा पकोड़े से बढ़ाये अपने खाने का स्वाद

सामग्री

4 ब्रैड स्लाइस,1 टेबल स्पून गाजर बारीक कटी हुई,1 टेबल स्पून प्याज बारीक कटा हुआ,1 टेबल स्पून टमाटर बारीक कटा हुआ,1 टेबल स्पून टमाॅटो साॅस,2 टेबल स्पून माॅजरेला चीज कद्दूकस किया हुआ,नमक स्वादानुसार
1/2 टी स्पून काली मिर्च,2 टेबल स्पून बेसन,1/2 टी स्पून हर्ब मसाला,1/4 टी स्पून बेकिंग पाउडर
लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार

विधि

1-सबसे पहले दो स्लाइसज के ऊपर साॅस लगाकर हल्का सा नमक और काली मिर्च छिड़के.

ये भी पढ़े: जानिए क्या है काजू पुलाव बनाने का तरीका

2-फिर इसके ऊपर गाजर,प्याज और टमाटर रख लें.

3-फिर इनके ऊपर माॅजरेला चीज कद्दूकस करें और थोड़ा सा हर्ब मसाला छिड़ककर बाकी दो स्लाइस से कवर कर दें.

4-अब पहले सैंडविच को 4 भागों में काट लें और फिर दूसरे को भी 4 भागों में.

5-एक बाउल लेकर उसमें बेसन डालकर और इसमें बेकिंग पाउडर,नमक,लाल मिर्च पाउडर मिला लें,अब इसे पानी के साथ गाढ़ा घोल बना लें.

6-एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और फिर इसमें सैंडविच का एक-एक भाग लेकर बेसन का घोल चढ़ाकर गर्म तेल में फ्राई करें.

7-अब पकौड़े तैयार है,इन्हें साॅस के साथ परोसें.

Back to top button