पिता ने 6 साल के बेटे को पिलाई शराब, बेरहमी से पीटा व बेटी को नाली में फेंका

छपरा/मशरक (बिहार).मशरक थाना एरिया में शराब के नशे में धूत पिता ने दो मासूमों को शराब पीने के लिए मजबूर कर दिया। पहले बेटे को जबरन शराब पिलाई और जब वह विरोध किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। भाई को बचाने गई छोटी बहन को नशेड़ी पिता ने उठाकर नाले में फेंक दिया। दोनों को चोटें आई है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बच्चे पर पिता ने लगाया ये आरोप…
पिता ने 6 साल के बेटे को पिलाई शराब, बेरहमी से पीटा व बेटी को नाली में फेंका
 
– सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो नशेड़ी ने बेटे पर पर्स गायब करने का आरोप लगाने लगा। पुलिस ने शराबी पिता धमेंद्र सिंह को अरेस्ट कर लिया। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। 
– बच्चों के बयान को पुलिस ने दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चों के साथ उसके चाचा नीरज कुमार भी थे।
– उन्होंने पुलिस को बताया कि भाई धर्मेंद्र सिंह ने पांच साल के बेटे भोलू और दो साल की बेटी दीपू को शराब के नशे में बेरहमी से पीटा कि दोनों बूरी तरह घायल हो गए।
– इसके बाद बेटी को नाली में फेंक दिया। आस-पास के लोगों ने मदद के लिए सामने आए तब जान बची। हॉस्पिटल में भोलू घटना बताते हुए डर से कांप रहा था। वहीं छोटी बच्ची डरी व सहमी थी और बार-बार रोने लगती थी।
– पिता के व्यवहार से तंग भोलू ने हॉस्पिटल में पुलिस के सामने जो दर्द बयां किया। उसने बताया कि पिता की हरकतों की वजह से उनकी मां दोनों मासूम को छोड़कर चली गई है।
– वह और बहन मां के साथ मुजफ्फरपुर ननिहाल में रहता था। जहां पर उसका पिता रोज शराब पीकर मारपीट करता था। जहां मंगलवार शाम को भी ननिहाल में पहुंचकर वह मारपीट कर रहा था।
– जिससे उसकी मां वहां से भी छोड़ कही और चली गई। पिता ने दोनों बच्चों को लेकर मशरक ले आया। फिर रात को शराब पीकर नशे में बेटे को भी शराब पिलानी चाही, लेकिन वो भाग गया।
– बुधवार सुबह उसने शराब पीकर दोनों बच्चों को बेरहमी से पीटने लगा और दोनों को घर से निकाल दिया। आरोप लगाया कि उसने उसके पर्स से पैसे निकाल लिया है।
– हैवानियत तो तब हो गई जब दो साल की बच्ची को उसने उठा नाले में फेंक दिया। पड़ोसियों ने उसे बचाया। नशेड़ी भाई की चचेरी बहन नीतू कुमारी ने मशरक थाना में उसके खिलाफ केस दर्ज कराई है।
– मशरक थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
– आरोपी पिता को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।शराब कहां से सेवन कर रहा था इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
Back to top button