पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बीबीए की छात्रा ने खुद को मारी गोली, मौत, आखिर क्या थी वजह

 
लखनऊ। गोमतीनगर के यमुना अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम 7 बजे बीबीए की छात्रा शुभांगी सिंह ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के दौरान घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। पिता सूर्यभद्र सिंह और माता दीप्ति रात 8 बजे घर वापस पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। सुभागी को कई बार फोन करने पर कोई जवाब न मिलाने पर दरवाजा को खुलवाया गया। अंदर देखा तो सुभागी खून से लतपत पड़ी थी। माता-पिता ने उसे आनन-फानन केजीएमयू में भर्ती किया। गए। जंहा पर डाक्टरों ने सुभागी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर 3 घंटे बाद पुलिस को दी गयी। पुलिस देर रात फ्लैट पर पहुंची और इस घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Back to top button