पिता की मौत के बाद सेट पर पहुंचा यह एक्टर, श्रद्धांजलि देने के बाद हुआ भावुक

पटना.पिता की मौत के एक सप्ताह के बाद भोजपुरी फिल्म एक्टर पवन सिंह फिर से फिल्म की शूटिंग पर जुट गए हैं। भोजपुरी फिल्म सईया सुपरस्टार के सेट पर पवन सिंह के पिता रामाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान फिल्म के एक्टर पवन सिंह भावुक हो गए। पवन ने कहा कि जब अपने खास आपसे जुदा हो जाते है तो वह बहुत तकलीफ देता है। पिता की मौत के बाद खुद महसूस कर रहा हूं।

बाढ़ पीड़ितों के लिए देंगे पैसा…
– पवन सिंह ने कहा कि अभी मैंने अपने पिता को खोया है। जब कोई अपना खास आप से हमेशा के लिए जुदा हो जाए, उसका दर्द कैसा होता है। ये मैं अभी भी महसूस कर रहा हूं।
– बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा में जिन लोगों ने अपनों को गंवा दिया है, उनके लिए मेरी ओर से सहानुभूति है।
– इस दुखद हालात में मैं भी आपके साथ हूं। और जिन लोगों का आश्रय बाढ़ ने उजाड़ दिया, जिनके जान माल की क्षति हुई है उनके लिए भी मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि जल्द से जल्द वे आप लोगों को इस मुसीबत से निकालें।

– फिल्म के एक्टर पवन सिंह, निर्माता प्रेम राय और अभय सिन्हा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।
– निर्माता प्रेम राय ने कहा कि मुसीबत के समय हम अपने लोगों के काम नहीं आ पाए, तो यह हम सब के लिए बेहद शर्म की बात होगी। अभी जरूरत है बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से साथ मिलकर सबको लड़ने का है।
-फिल्म के मुख्य कलाकारों में पवन सिंह, अक्षरा सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू समेत कई कलाकार हैं।