पावरकॉम के अधिकारियों ने थाने में छापामारी, पकड़ा बिजली चोरी करने का मामला

शाही शहर के अनाज मंडी पुलिस थाने में खुलेआम पांच साल से बिजली चोरी हो रही हैैै। थानेे में पहले भी बिजली चोरी पकड़ी जा चुकी है, लेकिन वर्दी की धौंस ऐसी कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। अब जब दोबारा चोरी करते हुए पकड़े गए तो भी उन्हें मलाल नहीं है।

वीरवार को पावरकॉम के अधिकारियों ने थाने में छापामारी कर बिना बिजली मीटर के बिजली चोरी करने का मामला पकड़ा। मौके पर गई पावरकॉम की टीम ने देखा कि थाने में 5 एयर कंडीशन चल रहे थे, जबकि थाने में बिजली का मीटर ही नहीं है और सीधी कुंडी से बिजली सप्लाई चालू है।

पावरकॉम ने थाने का बिजली कनेक्शन काटते हुए बिजली की तार उतार ली है साथ ही 8.73 लाख जुर्माना किया है। अधिकारियों के मुताबिक 2017 में भी पावरकॉम ने छापामारी करके कुंडी कनेक्शन काटकर डेढ़ लाख रुपये जुर्माना किया था, लेकिन उक्त जुर्माना न तो पुलिस विभाग ने जमा करवाया और ना ही किसी पुलिस अधिकारी ने जमा करवाया है।

Back to top button