पार्टी में दिखना हैं कुछ अलग और ट्रेंडी, तो अपनाए ये मेकअप टिप्स

कोई पार्टी हो या फंक्शन हर लड़की की चाहत होती हैं कि वह सबसे खूबसूरत दिखें। इसके लिए वो कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन ये मेकअप आपको मनचाहा रिजल्ट नहीं देते हैं। अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए ऐसे मेकअप लुक्स लेकर आएं हैं जो आपको पार्टी या फंक्शन में सबसे खास और अलग दिखाएंगे। आईए जानिए मेकअप लुक्स के बारे में जो आपको हर पार्टी की स्टार बना देंगे।
1. मटैलिक आई मेकअप
ये लुक हर सीजन ट्रेंड में रहता हैं। मैटेलिक शेड्स वाले आई शैडो से आप अपनी आँखों को ग्लैमरस लुक दे सकती हैं। अगर आपको बोल्ड लुक पसंद हैं, तो ये आपके लिए ही हैं।
2. ब्लू विंग्ड लाइनर
अगर आप आई मेकअप के अलावा कोई और ट्रेंडी ऑप्शन ढूंढ रही हैं, तो आप ये लुक ट्राई कर सकती हैं। आपको बता दें कि इस सीजन में मेकअप में ब्लू एक ट्रेंडी कलर हैं और शिमरी आई शैडो के साथ ब्लू विंग्ड लाइनर लगाएं।
3. ऑम्ब्रे लिप्स
वैसे तो महिलाएँ अक्सर रेड और पिंक लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं लेकिन डिफरेंट लुक के लिए अब ऑम्ब्रे लिप्स की मदद लें। दो – तीन कलर कॉम्बिनेशन से आप ये लुक पा सकती हैं। इसके लिए आप लिप कलर से आउट लाइन करें। इसके बाद कॉन्ट्रास्टिंग कलर से होंठों को फील कर स्मज करें। इससे दोनों कलर्स मिलकर आपको ऑम्ब्रे लुक देंगे।
4. ब्राइट कलर्स आई शैडो
इन कलर्स के आई शैडो से आप एक और डिफरेंट और ट्रेंडी आई मेकअप लुक ट्राय करें। मिंट, येलो गोल्ड, क्रैनबेरी जैसे ब्राइट कलर्स वाले आई शैडो को अपने मेकअप लुक का हिस्सा बनाएं। एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि अपने आउटफिट को कभी भी आईशैडो के कलर्स के साथ मैच ना करें।
आखिर में कॉम्पैक्ट पाउडर से अपना मेकअप सेट करना ना भूलें। हमेशा कॉम्पैक्ट पाउडर और लिपस्टिक अपने बैग में रखें ताकि अगर आपको टच-अप की जरूरत महसूस हो, तो आसानी से इसे कर सकें।





