पार्टी फंड जमा कराने वालों को ही मिलेगा कांग्रेस का टिकट…

पिछले कई साल से विधायक और पूर्व विधायक पार्टी कोष में फंड नहीं जमा करा रहे हैैं। विधायक व पूर्व विधायक हरियाणा कांग्रेस कार्यालय में और सांसद व पूर्व सांसद केंद्रीय कार्यालय में पार्टी फंड जमा कराते हैैं।
कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर पार्टी फंड जमा कराने के लिए विधायकों, पूर्व विधायकों और पूर्व मंत्रियों को पत्र लिख चुके हैैं। इसके बाद कुछ ही नेताओं ने फंड जमा कराया। प्रदेश पदाधिकारियों, सदस्यों, जिला व ब्लॉक प्रधानों ने भी फंड जमा कराने में कोई रुचि नहीं दिखाई है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर का कहना है कि अब पत्र लिखने की जरूरत नहीं है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि बिना एनओसी के किसी दावेदार को टिकट नहीं मिलेगी। इसलिए बार-बार पत्र लिखने का कोई औचित्य नहीं है। टिकट के चाहवान नेता खुद ही अपने फंड जमा कराकर पार्टी कार्यालय से एनओसी हासिल कर लेंगे।
कांग्रेस सदस्यता के लिए 15 दिन, अधर में लटकी जिलाध्यक्षों की सूची
हरियाणा कांग्र्रेस ने राज्य स्तर पर पार्टी की सदस्यता मुहिम शुरू की है। यह मुहिम 15 मई तक चलेगी। प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सदस्यता मुहिम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैैं। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरिओम कौशिक को संगठन चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। अभी तक कांग्र्रेस करीब साढ़े सात लाख सदस्यों के साथ काम कर रही है। तंवर के अनुसार इस सदस्यता को बढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी इस मंत्री कि वजह से हुए दागदार, चरों तरफ मचा हडकंप
तंवर के अनुसार बूथ स्तर की कमेटियों के चुनाव 7 अगस्त से 20 अगस्त के बीच होंगे। 21 अगस्त से लेकर 4 सितंबर तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रधान, उपप्रधान, कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी कमेटी के सदस्यों का चयन होना है। जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व कार्यकारी कमेटी का गठन 15 सितंबर तक होना है। प्रदेशाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्षों, महासचिवों व कार्यकारी सदस्यों का चुनाव 16 सितंबर से 15 अक्टूबर तक होगा। कांग्रेस संगठन का चुनाव शेड्यूल जारी होने के साथ ही अब प्रदेश में संभावित जिला व ब्लॉक अध्यक्षों की सूची भी अधर में लटक गई है।





