पारिवारिक संपत्ति को लेकर हुई बहस, सिर्फ 2 फुट जमीन के लिए अपनों पर बरसाईं गोलियां, 5 की मौत

मध्य प्रदेश के सागर जिले में पारिवारिक संपत्ति को लेकर हुई बहस ने घातक रूप ले लिया जब सिर्फ 2 फुट जमीन को लेकर एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अपने ही परिवार के 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया. मामला सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र का है, जहां जमीन विवाद को लेकर आरोपी ने अपने दो भाईयों, एक भाई की पत्नी और उसके बेटे, एक बहन समेत कुल 5 लोगों को ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर मौत के घाट उतार दिया.

आरोपी हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी करके पकड़ लिया. इस पूरे हत्याकांड में मृतकों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता था क्योंकि आरोपी जब अपनों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा रहा था उस दौरान एक भाई की पत्नी ने खुद को अपने बच्चों समेत एक कमरे में बंद कर लिया था जिससे उनकी जान बच गई. इस हत्याकांड में संजीव अहिरवार, मनोज अहिरवार, ताराबाई राजकुमारी और यशवन्त की मौत हो गई है.

2 फुट जमीन बनी हत्याकांड की वजह

बताया जा रहा है कि परिवार में 2 फुट की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिस पर बात करने के लिए शुक्रवार सब इकट्ठा हुए थे. हालांकि इस दौरान बातचीत पहले बहस में बदली और उसके बाद भाईयों और बहन के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि मनोहर अहिरवार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पांचों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर उनको मौत के घाट उतार दिया.

Back to top button