पाक में एक और सर्जिकल स्ट्राइक, PM मोदी के साथ अमेरिका ने किया वार

 सबसे बुरे दिन शुरू हो गए हैं। पहले तो भारत ने उसकी दस चौकियां उड़ा दीं अब अमेरिका ने उस पर कड़ा प्रहार किया है।जी हां अमेरिका ने पाकिस्तान को मिलने वाली मदद पर रोक लगा दी है। अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान की सहायता राशि रोक दी है।  पाक में एक और सर्जिकल स्ट्राइक, PM मोदी के साथ अमेरिका ने किया वार

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि पाकिस्तान अमेरिका की आतंक विरोधी रणनीति, अफगान शांति प्रक्रिया, परमाणु अप्रसार प्रयासों और दक्षिण तथा मध्य एशिया में स्थिरता में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन आतंकियों को पाकिस्तान जिस तरह से पाल रहा, अब हम उसकी मदद नहीं कर सकते। 

वहीं, पुंछ में हमारे दो शहीद सैनिकों के सिर काटे जाने के बाद 8 दिन बाद ही आर्मी ने पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया। नौशेरा में 24 सेकंड में 16 गोले बरसाकर पाकिस्तान की कई पोस्ट्स तबाह कर दीं। 

इतना ही नहीं आर्मी ने इस एक्शन का वीडियो भी जारी किया। क्या ये डिफेंस स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव है? क्योंकि, अमूमन आर्मी अपने एक्शन के सबूत जारी नहीं करती। सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत भी पब्लिक नहीं किए गए थे। 

यह भी पढ़े: अभी-अभी: हुआ बड़ा हादसा, फोन की घंटी से तय हो रही थी जिंदगी और मौत,पीएम ने जताया दुख

1. इतना फ्री हैंड कभी नहीं मिला : 

मेजर जनरल (रिटायर) पीके. सहगल के मुताबिक- इसमें कोई शक नहीं कि पहली बार आर्मी को इतना फ्री हैंड दिया गया है। पाकिस्तान की हरकतों का जवाब देने के लिए इस सरकार ने सेना का जितना साथ दिया है, उतना पहले कभी नहीं मिला। ह्यूमन राइट्स वॉयलेशन या दूसरी वजहों से कई बार आर्मी को एक्शन के पहले सोचना पड़ता था, अब ऐसा नहीं हो रहा है।

2. बदल गई है स्ट्रैट्जी : 

सहगल के मुताबिक- सरकार का साथ मिलने के बाद अब हमारी स्ट्रैट्जी ही बदल गई है। पहले हम बिल्कुल डिफेंसिव मोड पह रहते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब जो हरकत होती है, उसका जवाब तो दिया ही जाता है लेकिन इसके पहले भी आर्मी एक्शन लेकर दुश्मनों को बैकफुट पर ला रही है।

3. आर्मी और देश का हौसला बढ़ेगा:

सहगल ने आगे कहा- वीडियो जारी किया गया है। पाकिस्तान इसे नकार नहीं सकता। पहली बार एडीजी पब्लिक रिलेशंस ने ऑपरेशन की जानकारी दी। इससे देश की जनता और सेना का हौसला बढ़ेगा।

4. सरकार का साथ जरूरी : 

एक टीवी चैनल से बातचीत में पूर्व आर्मी चीफ जनरल शंकर रॉय चौधरी और जनरल बिक्रम सिंह ने कहा कि इस तरह के एक्शन तभी मुमकिन हैं जब आर्मी को सरकार की तरफ से पूरी बैकिंग (साथ) मिले। सरकार अपना काम कर रही है और सेना अपना। ये नेशनल सिक्युरिटी के लिए बेहद जरूरी है।

 

Back to top button