पाक जीरो लाइन से 10 फीट दूर बना रहा दीवार, BSF के विरोध पर भी नहीं माना

अटारी बार्डर/अमृतसर. अटारी बॉर्डर पर अपने अधिकार क्षेत्र में स्पाई कैमरे से लैस 400 फीट ऊंचा टावर खड़ा करने के बाद पाकिस्तान ने इंटरनेशनल ट्रीटी का उल्लंघन करते हुए जीरो लाइन से कुछ ही फासले पर दीवार बनानी शुरू कर दी है। दीवार बन जाने के बाद सरहद पार होने वाली गतिविधियों पर नजर रख पाना मुश्किल हो जाएगा और किसी भी आपात काल में पड़ोसी उसका फायदा उठा सकता है। सुरक्षा के नजरिए से खतरनाक इस दीवार बारे बीएसएफ ने अपना प्रोटेस्ट भी लांच कर दिया है, मगर उसने काम नहीं रोका। पाक की मंशा को हल्के से नहीं लिया जाना चाहिए…

– दरअसल, शाम को होने वाली रिट्रीट सेरेमनी की गैलरी से आगे फेंस से महज 10 फीट की दूरी पर यह दीवार खड़ी की जा रही है।
– गौर हो कि दोनों मुल्कों के मेन गेट के किनारे-किनारे पाकिस्तान वाली साइड की गैलरी में खाली जगह है। इसी पर यह दीवार बनाई जा रही है।
ये भी पढ़े: अभी अभी: केरल के पूर्व सीएम ने पीएम मोदी पर लगाया ये बड़ा आरोप, पूरे देश में मचा हाहाकार
– पहले जब फेंस थी तो उधर होने वाली हरेक कार्रवाई नजर आती थी, लेकिन अब उसे रोकने के लिए दीवार की जा रही है।
– खु्फिया एजेंसियों की मानें तो अगर कोई आपात स्थिति आती है तो यह दीवार पड़ोसी के लिए आड़ का काम करेगी और हमारे लोग निशाना बनेंगे। चूंकि भारतीय गैलरी मे रिट्रीट देखने वालों की तादाद 30 से 40 हजार होती है, जिस कारण यह मामला और भी संवेदनशील हो जाती है।
– खास बात ये है कि दीवार का काम उस वक्त शुरू हुआ है जब भारत और चाइना के बीच तल्खी का आलम है।
– सुरक्षा माहिरों का मानना है कि पाक की मंशा को हल्के से नहीं लिया जाना चाहिए। इसे उसी परिदृश्य में जोड़ कर देखना होगा।
200 गज के भीतर नहीं हो सकता निर्माण
– भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में ग्राउंड रूल्स बनाया गया था। उसके मुताबिक कोई भी मुल्क जीरो लाइन से 200 गज के भीतर किसी भी तरह का निर्माण नहीं कर सकता।
– यह दीवार को सरेआम नियमों का उल्लंघन है। बीएसएफ के आला अफसर मुंह तो नहीं खोलते, लेकिन यह मानते हैं कि वह लोग ऐतराज जताते रहते हैं लेकिन पाकिस्तान हटता ही नहीं।





