पाक के तेज गेंदबाज आमिर ने ट्वीट को लाइक करने के बाद नए विवाद में फंसते नजर आए….

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मुहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी. वह अब ब्रिटेन का वीजा चाहते हैं और वहीं पर बसना चाहते हैं. इसी बीच यह दिग्गज खिलाड़ी एक ट्वीट को लाइक करने के बाद नए विवाद में फंसता नजर आ रहा है.

दरअसल पाकिस्तान के खेल पत्रकार साज सादिक ने एक ट्वीट में लिखा, ”समझ में नहीं आता है कि क्यों कुछ लोग मोहम्मद आमिर के ब्रिटिश पासपोर्ट के लिए आवेदन को बहुत बड़ा-चढ़ाकर बता रहे हैं. वह इसके लिए आवेदन करने का हकदार है और इसका मतलब यह नहीं है कि वह पाकिस्तान के लिए खेलना बंद कर देगा.”

इस ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए एक भारतीय ट्विटर यूजर ने लिखा, ”मेरा सोचना है कि उन्हें आतंकी देश छोड़ देना चाहिए.”  और आमिर ने जाने-अनजाने में एक रिप्लाई ट्वीट को लाइक कर दिया. हालांकि, इसके तुरंत बाद गेंदबाज आमिर ने डिसलाइक भी कर दिया, लेकिन तब तक ट्विटर यूजर्स ने इसके स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. अब कई पाकिस्तानी फैन अपने देश और खिलाड़ी का बचाव में उतर आए हैं तो कई उन पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं.

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, आमिर की पत्नी नरगिस मलिका जो ब्रिटेन की नागरिक हैं, पहले ही स्पाउस वीजा के लिए आवेदन कर चुकी हैं. इसका मतलब है कि आमिर 30 महीने तक इंग्लैंड में रह सकते हैं.

फिलहाल, आमिर लंदन में घर खरीदने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि आमिर को स्थायी ब्रिटिश नागरिकता मामले में एक परेशानी आ सकती है. दरअसल, स्पॉट फिक्सिंग मामले में ब्रिटिश कोर्ट ने उन्हें दोषी पाया था.

36 टेस्ट मैच
अपने देश के लिए 36 टेस्ट मैच खेलने वाले आमिर ने कहा है कि वह सीमित ओवर क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और इसलिए वह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं.

17 साल की उम्र में पहला टेस्ट
आमिर ने 17 साल की उम्र में 2009 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. उन्होंने अबतक टेस्ट क्रिकेट में कुल 119 विकेट लिए हैं. वह आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेले थे.

मैच फिक्सिंग
वर्ष 2010 में मैच फिक्सिंग में शामिल होने के कारण उनपर पांच साल का प्रतिबंध लगा था. उन्होंने 2016 में टेस्ट क्रिकेट में वापसी की.

Back to top button