पाक की नई चाल, वन-वे होगा करतारपुर कॉरिडोर, पाकिस्तानी सिख इससे नहीं आ सकेंगे भारत

गफूर ने इस फैसले को सुनाने के दौरान भारतीय मीडिया पर भी जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान के प्रयासों को भारतीय मीडिया ने नकारात्मक रूप से पेश किया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आस्था से जुड़े इस मुद्दे पर पाकिस्तान ने राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की है। हमें उम्मीद है कि करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान ने जो वादा किया है, उसे पूरा करेगा।’
इसके बावजूद… इमरान व सेना को सकारात्मक जवाब का इंतजार
इमरान खान और सेना ने बृहस्पतिवार को उम्मीद जताई कि भारत करतारपुर सीमा खोलने की उसकी ‘सद्भावनापूर्ण पहल’ पर ‘सकारात्मक’ जवाब देगा। इमरान ने कहा, दुर्भाग्यपूर्ण रूप से भारतीय मीडिया ने करतारपुर को राजनीतिक रंग दे दिया कि हमने कुछ राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए यह किया है। यह सच नहीं है। हमने ऐसा इसलिए किया क्योंकि यह हमारे घोषणापत्र का हिस्सा है। हमें उम्मीद है कि भारत इसके जवाब में सकारात्मक प्रतिक्त्रिस्या देगा। वहीं एक अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के साथ शांति के लिए कई सकारात्मक कदम उठाए हैं। इस कड़ी में ताजा कदम करतारपुर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत ‘इस सद्भावनापूर्ण कदम पर सकारात्मक जवाब’ देगा।
करतारपुर के बहाने फिर अलापा कश्मीर राग
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस्लामाबाद करतारपुर सीमा खोलने के बावजूद कश्मीर मुद्दे से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा, अगर किसी के मन में ऐसा विचार है कि करतारपुर या किसी अन्य वजह के कारण जम्मू-कश्मीर विवाद का हमारा संकल्प पीछे रह जाएगा, तो यह गलत है। करतारपुर का कश्मीर मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है।





