पाकिस्तान में है जसप्रीत बुमराह का ऐसा फैन जो करता उन्हीं की तरह गेंदबाजी

भारत और पाकिस्तान में यूं तो हमेशा तकरार बनी रहती है लेकिन दूसरी ओर इन दोनों देशों के बीच क्रिकेट के जुनून को सभी जानते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले किसी भी मैच का रोमांच अलग ही होता है। जिसे न केवल भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी लोगों द्वारा बड़े आनंद के साथ देखा जाता है। 
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की लोकप्रियता भारत से पाकिस्तान तक पहुंच गई है। जहां उनके फैन ने ठीक उन्हीं की तरह गेंदबाजी करके सभी को चौंका दिया है। दरअसल पाकिस्तान में एक 5 साल के बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जो बिल्कुल बुमराह की तरह ही गेंदबाजी करता है। यहां हम आपको बता दें कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की लोकप्रियता इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रही है। खासतौर पर पाकिस्तान में उनकी फैन फॉलोइंग दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही है।
गौरतलब है कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारत में सभी दर्शक पसंद करते हैं लेकिन अब उनकी लोकप्रियता पड़ोसी देश में भी हो गई है। वहीं जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें यह बच्चा जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग एक्शन की कॉपी करता नजर आ रहा है। यह बच्चा न सिर्फ गेंद उनकी तरह फेंक रहा है, बल्कि उसका रनअप भी बिल्कुल बुमराह के जैसा ही है। जानकारी के अनुसार जो बच्चा बुमराह की तरह गेंदबाजी कर रहा है उसने एशिया कप 2018 में बुमराह का बॉलिंग एक्शन देखा था और तभी वह गेंदबाजी का प्रयास कर रहा है।





