पाकिस्तान की हार के बाद साक्षी धोनी को आया गुस्सा!

phpThumb_generated_thumbnail (6)एजेन्सी/रांची।

टीम इंडिया ने 19 मार्च को पाकिस्तान को धमाकेदार अंदाज में हराकर विश्व कप में अपनी उम्मीदें जिंदा रखी तो वहीं भारतीय कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी रात को टीम इंडिया की जीत के बाद गुस्सा हो गई।गौरतलब है कि भारतीय टीम ने विरोधी पाकिस्तान के विश्वकप के हार के क्रम को एक बार फिर टूटने से बचाते हुए वर्ल्ड टी-20 2016 में अपनी उम्मीदें भी बरकरार रखी है।

टीम इंडिया के कप्तान धोनी की पत्नी ते गुस्से की वजह भारत की पाक पर जीत नहीं बल्कि टीम की जीत के बाद लोगों ने धोनी के घर के बाहर खूब जश्न मनाते हुए पटाखे चलाए और शोर-शराबा किया। साक्षी को लगा कि इस शोर शराबे की वजह से उसकी बेटी की नींद खराब हो जाएगी। जिससे नाराज होकर साक्षी ने सोशल मीडिया पेज पर लिखा कि लोग मेरे घर के आगे पटाखे जलाकर खूब शोर मचा रहे हैं और ये लोग मेरी बेटी को नींद से जगा देंगे।

ऐसा नहीं है कि साक्षी भारत की जीत से खुश नहीं है, उन्होंने भारत की जीत के बाद एक ट्विट कर अपनी खुशी जाहिर भी की थी।

Back to top button