पाकिस्तानी बाबर का रिकॉर्ड तोड़ने से एक कदम दूर केएल राहुल

भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (Lokesh Rahul) टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने से मात्र 121 रन दूर हैं. राहुल अगर शनिवार से वेस्टइंडीज के साथ यहां होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 121 रन बना लेते हैं तो वह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.
राहुल अगर पहले ही मैच में 121 रन बना लेते हैं तो अपनी 25वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे तो वे पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम के 26 पारियों में बनाए गए 1000 रन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 27 पारियों में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे किए थे.
इस Playing XI के साथ आज भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेगा अपने पहले टी-20 में मैच में…
राहुल के नाम टी-20 क्रिकेट में पहले ही तीन शतक दर्ज हैं. इसमें से दो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में और एक शतक आईपीएल में है.
भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल (Chris Gayle) का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं. रोहित ने 94 टी-20 मैचों में अब तक 102 छक्के लगाए हैं जबकि गेल ने इस फॉरमेट में सबसे अधिक 105 छक्के लगाए हैं. भारत को शनिवार को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में वेस्टइंडीज के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है और इसी मुकाबले को दौरान रोहित यह रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे.





