पांच विकेट से मिली हार के बाद, कोहली ने हार के पीछे बताईं दो बड़ी वजह…

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पांच विकेट से मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली बहुत ही ज्यादा दुखी, हताश और निराश दिखाई पड़े. विराट ने अपनी टीम को शुक्रवार को मिली लगातार पांचवीं हार के लिए दो बड़ी वजहों को जिम्मेदार ठहराया है. ध्यान दिला दें कि विराट कोहली ने एबी डिविलियर्स के साथ मिलकर 108 रन की शानदार साझेदारी की थी, लेकिन इसके बावजूद बहुत ही मजबूत  स्थिति में होने के बावजूद बेंगलोर को इस मैच में पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी.

कोहली ने मैच के बाद कहा, “आखिरी चार ओवर्स में टीम के गेंदबाजों ने बेहद खराब गेंदबाजी की. अगर आप आखिर के चार ओवर में 75 रन नहीं बचा सकते फिर तो मुझे पता नहीं की 100 रन भी बचा पाएंगे या नहीं’ उन्होंने कहा, “इस सीजन में यही हमारी कहानी रही है. अगर आप आखिर के अहम ओवर्स में दमदार गेंदबाजी नहीं करेंगे तो रसेल जैसे पावर हिटर के सामने हमेशा ही मुश्किल होने वाली है”

बेंगलोर ने कप्तान विराट कोहली (84), अब्राहम डिविलियर्स (63) की बेहतरीन पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था और इस संस्करण की अपनी पहली जीत को लेकर आश्वस्त दिख रही थी, लेकिन रसेल ने अपने तूफानी अंदाज का परिचय देते हुए कोलकाता को जीत दिला दी.

कप्तान कोहली ने हार के पीछे दूसरा कारण बताते हुए कहा, “मैं जब आउट हुआ, उससे बिल्कुल भी खुश नहीं था. 20-25 रन और बन सकते थे. आखिर के ओवर में एबी को ज्यादा स्ट्राइक नहीं मिल पाया. मुझे लगता है जितने रन हमने बनाए वो काफी थे. हम मानसिक तौर पर ज्यादा संतुलित नहीं थे” 

Back to top button