पांच एकड़ ज़मीन पर बाबरी अस्पताल की तैयारी

प्रमुख संवाददाता
लखनऊ. बाबरी मस्जिद के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से मिली पांच एकड़ ज़मीन पर सुन्नी वक्फ बोर्ड मस्जिद के अलावा एम्स के स्तर का अस्पताल बनाने जा रहा है. इस अस्पताल को बाबरी अस्पताल के नाम से पहचाना जाएगा. इस अस्पताल में चमकी बुखार के इलाज की व्यवस्था खासतौर से की जा रही है. अस्पताल में एक फ्लोर बच्चो के इलाज के लिए होगा.
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मसले का समाधान करते हुए उस ज़मीन को राम मंदिर के लिए दे दिया था जहाँ पर बाबरी मस्जिद बनी थी. मुसलमानों को बाबरी मस्जिद के मुआवज़े के तौर पर 5 एकड़ ज़मीन देने के लिए सरकार को निर्देश दिया था.
यह भी पढ़ें : सोनू सूद ने अब उठाया एक लाख नौकरियों का बीड़ा
यह भी पढ़ें : सोना ही नहीं बल्कि चांदी भी तोड़ने वाली है रिकार्ड
यह भी पढ़ें : कोरोना महामारी के बीच बंद हो रहे हैं कॉलेज और संस्थान
यह भी पढ़ें : सुशांत सिंह: एससी में दायर हलफनामे में बिहार सरकार ने क्या कहा ?
राम मन्दिर का भूमि पूजन हो जाने के बाद सुन्नी वक्फ बोर्ड ने सरकार से मिली पांच एकड़ ज़मीन पर मस्जिद के अलावा एम्स के स्तर का अस्पताल बनाने का फैसला किया है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस अस्पताल में गरीबों के मुफ्त इलाज की व्यवस्था होगी और अस्पताल के बाल रोग विभाग की कमान डॉ. कफील खान को सौंपी जायेगी.





