पहले टी-20 में AUS की हार के बाद, AUS का कुछ ऐसे उड़ा मजाक

भारत ने सीरीज के पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट (DLS मैथड) से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। रांची में हुए इस मैच में भारत को 6 ओवरों में 48 रन का टारगेट मिला था। मैच में ऑस्ट्रेलिया की बुरी तरह हार के बाद क्रिकेट फैन्स ने तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स करते हुए मेहमान टीम का खूब मजाक उड़ाया। एक फैन ने हनीप्रीत का पुराना और नया फोटो शेयर करते हुए उससे ऑस्ट्रेलिया टीम की तुलना की। पहले टी-20 में AUS की हार के बाद, AUS का कुछ ऐसे उड़ा मजाक

ऐसा रहा मैच का रोमांच… 

– मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। जिसके बाद बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और लगातार उसके विकेट गिरते रहे।
– ऑस्ट्रेलिया ने 18.4 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन बनाए थे, इसके बाद बारिश शुरू हो गई, और मैच को रोकना पड़ा।
– मेहमान टीम की ओर से एरोन फिंच ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। इसके अलावा मैक्सवेल और टिम पैने ने 17-17 रन बनाए।
– भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने 2-2 तो वहीं चहल, भुवी और पंड्या ने 1-1 विकेट लिया।
– बारिश रुकने के बाद जब मैच शुरू हुआ तो टीम इंडिया को डकवर्थ लुईस मैथड से 6 ओवर में 48 रन का नया टारगेट दिया गया।
– टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और दूसरे ओवर में ही रोहित शर्मा (11) आउट हो गए।

इसे भी देखें:- भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को मिली हार, छा गए ये 4 इंडियन प्लेयर

– इसके बाद विराट कोहली (22*) और शिखर धवन (15*) ने मिलकर 5.3 ओवर में 1 विकेट पर 49 रन बनाते हुए टीम को जीत दिला दी।
– मैच में शानदार बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में 2 विकेट लेने वाले भारत के कुलदीप यादव को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। अगला मैच 10 अक्टूबर को गुवाहाटी में होगा। 

Back to top button