पहले किया हवस की आग को ठंडा, फिर उतारा मौत के घाट

cdffchf_572b246a71e1eबिहार : पूर्णिया में 13 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर करने का मामला सामने आया है.मकई खेत से नग्न हालत में लड़की का शव बरामद किया गया. घटना जलालगढ़ थाना के डिमिया गांव की है.परिजनों का कहना है कि लड़की मंगलवार को घास काटने के लिये खेत में गई थी और तभी से गायब है.

काफी खोजबीन के बाद बुधवार की शाम मकई के खेत से शव बरामद हुआ. शव को देखने से लग रहा है कि लड़की के साथ बलात्कार कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये पूर्णिया लाया गया. वही सदर डीएसपी राजकुमार साह ने कहा कि इस बाबत जलालगढ़ थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गौरतलब है कि लड़की के माता पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी. वह अपने रिश्तेदार के साथ रहती थी.

Back to top button