पहली कतार में बैठे नजर आये राहुल गांधी, गडकरी से की गुफ्तगू

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को पहली कतार में बैठे नजर आए। पिछले साल गणंतत्र दिवस के मौके पर राहुल गांधी की सीट को लेकर विवाद हो गया था। उन्हें काफी पीछे की कतार में सीट दी गई थी। इस बार वह पहली पंक्ति में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठे थे। वह उनसे गुफ्तगू करते भी देखे गए है।
ये भी पढ़े :-हमें संविधान के मूल सिध्दांतों की रक्षा करनी चाहिए : प्रणव मुखर्जी
राहुल गांधी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने भी देशवासियों को बधाई दी है। कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी ट्विटर पर लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाइयां दी।
ये भी पढ़े :-मेघालय : अवैध कोयला खदान से नौसेना को मिला एक और शव, होगा डीएनए टेस्ट
इस साल गांधी को जहां अगली पंक्ति की सीट दी गई, वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद को दूसरी पंक्ति की सीट मिली। पिछले साल इन दोनों नेताओं को छठी पंक्ति की सीट दी गई थी। पिछले साल सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त हुए थे। राहुल गांधी की सीट को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर तुच्छ राजनीति करने और परंपरा को खत्म करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष हमेशा ही गणतंत्र दिवस परेड समारोह में राजपथ पर अगली पंक्ति में बैठते हैं।





