पलकों को घना और मजबूत बनाने के लिये अपनाएं ये नुस्‍खा….

आपकी आंखों की सुंदरता में पलकों का काफी महत्‍वपूर्ण स्‍थान होता है। दुर्भाग्‍यवश, कई लोगों की पलकें सुंदर नहीं होती हैं या फिर न के बराबर होती है। जिसकी वजह से उन्‍हें आंखों के मेकअप पर ज्‍यादा ध्‍यान देना होता है।अगर आप थोड़ी सी केयर कर लें तो आपकी पलकें प्राकृतिक रूप से भी काफी अच्‍छी हो सकती हैं।पलकों को घना और मजबूत बनाने के लिये अपनाएं ये नुस्‍खा....

इसके लिए आप कुछ प्रकार के घरेलू उपचार इस्‍तेमाल कर सकती हैं। हम आपको ऐसे ही एक आयुर्वेदिक मास्‍क के बारे में बताने जा रहे हैं तो आपकी पलकों को घना बनाने के लिए बेहतरीन विकल्‍प है।

जब आप इस मास्‍क का इस्‍तेमाल पलकों की ग्रोथ में कर रहे हों, तो किसी अन्‍य प्रकार के कैमिकल को लगाने से बचें। साथ ही प्रोटीन और विटामिन युक्‍त आहार का सेवन करें। जानिए इस मास्‍क को आप पर घर पर कैसे बना सकती हैं:

यह भी पढ़े: इस एक्ट्रेस का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मची खलबली

स्‍टेप 1

दो चम्‍मच अरंडी का तेल लें और इसे 5 मिनट तक धीमी आंच पर गर्म करें। इसके बाद, आंच को बंद कर दें और तेल को पूरी तरह से ठंडा होने दें। इस तेल में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट, रोम को विकसित करने में सहायता प्रदान करेंगे और पलकों को घना करेंगे।

स्‍टेप 2

विटामिन ई कैप्‍सूल को लें। एक सेफ्टी पिन को लें और उससे कैप्‍सूल के सिरे पर छेंद कर दें। इससे जेल को बाहर निकाल लें और इसे एक चम्‍मच में लेकर कस्‍टर ऑयल के साथ अच्‍छे से मिला लें। आपको बता दें कि विटामिन ई, पलकों को मजबूत और मोटा बना देता है।

स्‍टेप 3

एलोवेरा की पत्‍ती के जेल को निकाल लें और इसे चम्‍मच में बनाये गए मिश्रण के साथ फेंट लें। इसमें मौजूद विटामिन, पलकों को घना बना देगा।

स्‍टेप 4

इसके अलावा, आप इस मिश्रण में एक चम्‍मच पेट्रोलियम जेली भी मिला सकते हैं। यह भी पलकों को झड़ने से रोकती है और उसे घना बनाती है।

स्‍टेप 5

अब एक छोटा सा कंटेनर लें। इसमें उसे पलट लें। आप ब्रश की मदद से इस मिश्रण को पलकों पर लगाएं।

स्‍टेप 6

लेकिन उससे पहले आपको मस्‍कारा के पुराने ब्रश से पलकों को साफ करना होगा, ताकि धूल या कीचड़ आदि साफ हो जाएं। साथ ही बंद छिद्र खुल जाएं। ऐसा करने से मास्‍क भी पलकों पर अच्‍छे से लग जाएगा।

स्‍टेप 7

अब एक रूई के फोहे को लें या किसी महीन ब्रश को लें। इसे उस मिश्रण में डुबोएं और पलकों पर लगाएं। पतली सी परत को लगाएं। बाद में, आईब्रो पर भी इसे लगाएं।

स्‍टेप 8

इस मास्‍क को पूरी रात भर लगा रहने दें। सुबह उठकर देखेंगे तो आपको महसूस होगा कि आपकी भौं काफी मुलायम हो चुकी हैं।

टिप्‍स

आप चाहें तो सर्कुलर मोशन में 30 सेकेंड की मसाज भी दे सकती हैं। इससे आपको अच्‍छा महसूस होगा। साथ ही रक्‍त का संचार भी अच्‍छी तरह हो जाएगा।

परिणाम

इस मास्‍क को फ्रिज में रख सकते हैं। इस्‍तेमाल करने से थोड़ी देर पहले निकाल लें। इसे एक महीने तक लगाने से आपको खुद फर्क समझ में आ जाएगा।

 

Back to top button