पर्सनल केयर के दौरान पुरुष करते हैं ये 8 बड़ी गलतियां, जानें इसके उपाय

पुरुष अपने सौंदर्य को लेकर अक्‍सर लापरवाह ही रहते हैं, अगर वे अपने सौंदर्य उपचार के तरीके आजमाते भी हैं तो कुछ बड़ी गलतियां भी करते हैं, जिससे बचाव करना जरूरी है।

पुरुषों की सौंदर्य संबंधित गलतियां

व्‍यक्तित्‍व निखारने के लिए जरूरी है पुरुष अपनी साज-सज्‍जा पर भी ध्‍यान दें। चेहरे पर पड़े दाग-धब्‍बे और बिखरे बाल आपकी गलत छवि पेश कर सकते हैं, इसलिए इनको संवारने पर भी ध्‍यान दें। इसके लिए पुरुष कोशिश भी करते हैं, लेकिन अपने सौंदर्य को लेकर वे सामान्‍य गलतियां हमेशा करते हैं। बात शेविंग की हो या फिर बालों के देखभाल की पुरुष अक्‍सर गलतियां करते हैं। सही तरीके से शेव नहीं बनाते, मूछों पर प्रयोग करते हैं, हेयर स्‍टाइल पर भी अधिक ध्‍यान नहीं देते हैं। तो क्‍या आप भी सौंदर्य संबंधित कुछ बड़ी गलतियां कर रहे हैं, तो इसे सुधारने की जरूरत है।

ढाढ़ी पर ध्‍यान न देना

पुरुष हमेशा अपने लुक में बदलाव करते रहते हैं, इसकी शरूआत वे अपने ढाढ़ी से करते हैं। कई बार पुरुष अपनी ढाढ़ी बढ़ा लेते हैं और शेविंग भी नहीं करते हैं। इसके कारण उनका लुक बदल तो जाता है, लेकिन वे फूहड़ भी लगने लगते हैं, क्‍योंकि वे बढ़ी हुई ढाढ़ी का सही तरीके देखभाल नहीं कर पाते हैं। इसलिए समय-सयम पर शेविंग जरूर करते रहिये।

बिना क्रीम के शेविंग

पुरुष बिना क्रीम के शेविंग करते हैं। इसके कारण शेविंग करने में समस्‍या तो होती है साथ ही रूखे बालों में रेजर लगाने से त्‍वचा पर भी असर पड़ता है। बिना क्रीम के प्रयोग के शेविंग करने से त्‍वचा की बाहरी परत प्रभावित होती है। इससे चेहरे पर दानें पड़ सकते हैं। इसलिए जब भी शेविंग करें, बालों को मुलायम बनाने के लिए क्रीम का प्रयोग जरूर करें।

Back to top button