पर्यावरण संरक्षण के लिए समाजसेविका प्रियंका गुप्ता को मिला ‘सनातन वीरांगना सम्मान’

लखनऊ : झूलेलाल वाटिका स्थित गोमती तट पर मां गोमती की महाआरती की गई। इस अवसर पर आयोजित महासभा में दीप रोशन करके लोगों को निर्मल गोमती और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आयोजन के दौरान समाजसेविका प्रियंका गुप्ता को पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘सनातन वीरांगना सम्मान’ प्रदान किया गया। सम्मान पाकर अभिभूत प्रियंका गुप्ता ने इस मौके पर कहा, इस सम्मान से मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ, भविष्य में भी मैं इसी तरह एक समाजसेविका के रूप में पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करती रहूंगी और आपका सहयोग व प्यार इसी तरह मिलता रहेगा।

Back to top button