पर्दे पर ‘सीता’ का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी हैं सादगी की मूरत, सिंपल लुक में भी देती हैं खूबसूरती की मिसाल

साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस साई पल्लवी जल्दी ही आने वाली उनकी फिल्म रामायण पार्ट 1 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वो माता सिता का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में फिल्म के प्रोमोशन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं, जिसमें साई पल्लवी ने बहुत ही खूबसूरत गोल्डन रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी।

लोगों को साई का ये लुक काफी पसंद आया और सभी ने उनकी खूब तारीफ भी की, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि साई पल्लवी हमेशा ही भारतीय परिधानों में ही नजर आती हैं और उनका मेकअप भी काफी लाइट होता है? ट्रे़डिशनल कपड़े और लाइट मेकअप साई का सिग्नेचर लुक है, जिससे वो सालों से फैंस का दिल जीतती आई हैं। साई की ये सादगी सुंदरता की एक नई परिभाषा गढ़ती है कि सिंपल रहते हुए भी आप ग्लैमरस लग सकती हैं।

सादगी में छिपा असली एलीगेंस
किसी फिल्म का प्रोमोशन हो, शूटिंग हो या पर्सनल लाइफ साई कभी कोई शॉर्ट ड्रेस नहीं पहनतीं। वे हमेशा साड़ी या सलवार-कमीज जैसे कपड़े ही पहनती हैं, जिन्हें वे काफी ग्रेस के साथ कैरी करती हैं। कई लोग ऐसा मानते हैं कि ग्लैमरस दिखने के लिए शॉर्ट या वेस्टर्न ड्रेस पहनना जरूरी है, लेकिन साई इस बात को पूरी तरह गलत साबित करती हैं। अपने पहनावे से साई हर इवेंट और स्क्रीनिंग में मर्यादा और खूबसूरती का मेल पेश करती हैं।

मेकअप का काफी कम इस्तेमाल
लोग अक्सर मानते हैं कि स्क्रीन पर या सोशल मीडिया पर परफेक्ट दिखने के लिए बहुत हैवी मेकअप करना जरूरी है, लेकिन साई पल्लवी इस बात को भी गलत साबित करती हैं। हर इवेंट में साई काफी लाइट मेकअप में नजर आती हैं। चेहरे पर कोई एक्ने हो या डार्क स्पॉट साई इन्हें भी खुलकर फ्लौंट करती हैं और पूरे आत्मविश्वास के साथ स्टेज पर आती हैं। साई की इस खूबी से समझ आता है कि आपकी असली खूबसूरती मेकअप में नहीं, बल्कि आपके आत्मविश्वास में छिपी है। आप खुद को कैसे कैरी करते हैं, ये आपकी खूबसूरती का सबसे बड़ा पैमाना है।

आम जनता से कनेक्शन
साई पल्लवी की ये सादगी उन्हें उनके फैंस से कनेक्ट करने में बहुत मदद करती है। इन्हें देखकर किसी भी लड़की के मन में कोई अवास्तविक उम्मीदें नहीं पैदा होती कि खूबसूरत दिखने के लिए एकदम फ्लॉलैस स्किन या किसी एक तरह का बॉडी शेप चाहिए। साई का सादगी भरा लुक देखकर ऐसा लगता है जैसे वो भी एक आम लड़की हैं, जिससे लोग उनसे और ज्यादा गहराई से कनेक्ट कर पाते हैं।

आंतरिक खूबसूरती का आईना
सुंदरता सिर्फ पहनावे या मेकअप तक सीमित नहीं है। आप किसी को कितने खूबसूरत लगते हैं, ये आपके व्यवहार पर निर्भर करता है। साई सिर्फ एक सफर एक्ट्रेस ही नहीं हैं, बल्कि एक ट्रेंड डॉक्टर और बेहतरीन डांसर भी हैं। उनका सहज और शांत स्वभाव उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगाता है।

Back to top button