पद्मावती विवाद: UP के MLA के फोटो के साथ बिहार के MLA ने किया ऐसा, फिर कही ये बात

पटना.भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने फिल्म पद्मावती के विरोध के लिए एक अजीब तरीका अपनाया। मंगलवार को वह विधानसभा पहुंचे। उनकी कार के पिछले हिस्से पर संजय लीला भंसाली और आजम खान का पोस्टर लगा था। दोनों के नाम के साथ आपत्तिजनक शब्द लिखे गए थे। इसके साथ ही फोटो के आसपास जूते और चप्पल लटके हुए थे। राजपूत हूं पद्मावती का अपमान नहीं सह सकता…पद्मावती विवाद: UP के MLA के फोटो के साथ बिहार के MLA ने किया ऐसा, फिर कही ये बात

– नीरज ने कहा कि मैं राजपूत हूं। पद्मावती का अपमान नहीं सह सकता। राजपूत अगर बलिदान देना जानता है तो अपमानित किए जाने पर बदला लेना भी जानता है।

– फिल्म में पद्मावती का आपत्तिजनक सीन दिखाया गया। मैं इसका विरोध करता हूं। मैंने पद्मावती के इतिहास को पढ़ा है। मैं विधानसभा में फिल्म को बिहार में प्रदर्शित होने से रोकने के लिए आवाज उठाऊंगा।

सीएम से मिल नीरज ने की फिल्म पर बैन लगाने की मांग
– नीरज ने फिल्म को लेकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात कर बिहार में रिलीज पर रोक लगाने की मांग की।

ये भी पढ़ें: पति से बोली पत्नी- आंखें बंद कर करो ध्यान, फिर प्रेमी ने ऐसे काट दी गर्दन

इस बात को लेकर है आपत्ति
– फिल्म पद्मावती का विरोध राजस्थान की करणी सेना, बीजेपी लीडर्स और हिंदूवादी संगठन कर रहे हैं। इनका आरोप है कि फिल्म में पद्मावती के इतिहास से छेड़छाड़ की गई है।
– करणी सेना का मानना है कि इस फिल्म में पद्मिनी और खिलजी के बीच इंटीमेट सीन फिल्माए जाने से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है।
– गौरतलब है कि पद्मावती विवाद में एक कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान भी कूद पड़े थे। उन्होंने पद्मावती के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था।

Back to top button