पत्नी से भूलकर भी न कहें ये बातें…

पति-पत्नी के रिश्तों में थोड़ी बहुत नोंकझोंक तो होती ही है। कहते हैं रिश्ते में थोड़ी तकरार भी जरुरी हैं क्योंकि बाद में इससे प्यार भी बढ़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं पतियों की वे कौन-सी आदतें हैं जो पत्नियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती हैं और उन्हें इससे बहुत गुस्सा भी आता है.. आज हम आपको बताएंगे कि पतियों की वे कौन-सी बातें पत्नियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आतीं…
1-पत्नी की तुलना अपनी मां से करना
अगर पति कहता है ‘तुम अच्छी लग रही हो लेकिन मेरी मां जैसी सुंदर नहीं’ पत्नी को परेशान करने के लिए इससे ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं। लेकिन ऐसा बार-बार कहने से यह बात झगड़े की वजह बन जाती है
2-दूसरी महिला की तारीफ
किसी भी बीवी को अपने पति के मुंह से दूसरी महिला की तारीफ सुनना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। ऐसे में कभी भी आपका दूसरी महिला की तारीफ करना या उनसे पत्नी की तुलना करना उन्हें गुस्सा दिला देता है।
3-अपनी गलती को स्वीकार न करना
कई बार पति अपनी गलती होने के बावजूद भी उसे स्वीकार नहीं करते लेकिन आपकी यह आदत पत्नी को गुस्सा दिला देती हैं।
4-रिमोट पर कब्जा कर लेना
अक्सर दफ्तर से लौटने के बाद पुरूष टीवी का रिमोट लेकर बैठ जाते हैं। कई पुरूष तो पत्नी के पसंदीदा धारावाहिक को झट से बदल देते हैं लेकिन आपकी इस आदत पर पत्नी को बहुत गुस्सा आता है।
5-चीजों को यहां-वहां फैला के रखना
अधिकतर पुरुषों की आदत होती है कि वह अपना सामान इधर-उधर रख देते हैं। गीला तौलिया बिस्तर पर, गंदे मोजे सोफे के नीचे और न जाने क्या-क्या। लेकिन घर को सजाकर रखने वाली पत्नी को पति की ये आदत बिल्कुल भी पसंद नहीं आती।





