पत्थर से बंधा हुआ था शव, आधे घंटे के बाद पुलिस ने निकाला बाहर

करौली। राजस्थान के करौली जिला मुख्यालय के पास बड़ा पांचना नदी में सोमवार सुबह पत्थर से बंधा हुआ युवक को शव पुलिस ने बाहर निकाला है। शव को पुलिस ने करौली जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जिसकी शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है। यह है पूरा मामला…

– पुलिस उपाधीक्षक हनुमान सिंह कविया ने बताया कि सोमवार सुबह फोन पर पांचना नदी में एक युवक की लाश होने की सूचना मिली।
– जिस पर करौली थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह जाखड़ मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और आधा घंटे की मशक्कत के बाद शव को पानी से गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया गया।
– शव को पुलिस ने पुलिस जीप में रखवाकर जिला अस्पताल करौली की मोर्चरी में रखवा दिया है।
पत्थर से बंधा था शव
– थानाधिकारी देवेन्द्र जाखड़ ने बताया कि युवक का शव के साथ लगभग 10 किग्रा से अधिक वजन का पत्थर बंधा हुआ था।
– जिसके कारण युवक का शव पानी से बाहर नहीं निकल सके। शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना है। अभी मृतक के शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे है।
– आसपास के क्षेत्र में पुलिस पूछताछ कर रही है। वही हाल ही में गुमशुदा युवकों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
– जिसके कारण युवक का शव पानी से बाहर नहीं निकल सके। शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना है। अभी मृतक के शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे है।
– आसपास के क्षेत्र में पुलिस पूछताछ कर रही है। वही हाल ही में गुमशुदा युवकों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
नहीं हुई शिनाख्त
– नदी से निकले शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक की उम्र लगभग 45 साल के आसपास हो सकती है। जिसने एक सफेद रंग की धोती एवं कुर्ता पहना है।
एक दिन पूर्व भी निकला था युवक का शव
– रविवार देर शाम को भी पांचना नदी से एक 26 वर्षीय युवक के नहाते समय डूबने से मौत हो गई।
– गुड़ला निवासी उदल हरिजन के शव को पुलिस ने पानी से बाहर निकलवाया और शव को जिला अस्पताल लाया गया लेकिन परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को घर ले गए।





