पति से अवैध संबंध का था शक, फिर पत्नी ने उठाया ऐसा कदम कि…

पति से संबधों के शक में एक महिला ने पति के सरकारी दफ्तर में घुसकर सहकर्मी महिला की न केवल पिटाई कर दी बल्कि दरवाजे पर पति व महिला के बीच के संबंधों को लिखकर सार्वजनिक भी कर दिया। पीड़ित महिला कर्मी की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालकर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित महिला की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

सिटी कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी आरके पात्रे ने बताया कि पेंशनबाड़ा इलाके में स्थित एक सरकारी दफ्तर में सोमवार की शाम 5 बजे टिकरापारा इलाके की एक महिला तेजी से घुसी और टेबल पर बैठी 32 वर्षीय महिला के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करना शुरू कर दिया।

सहकर्मियों ने मारपीट होता देखकर बीच-बचाव किया

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में CAA प्रदर्शनकारियों से मिलने के लिए प्रियंका गांधी वाराणसी से रवाना

सहकर्मियों ने मारपीट होता देखकर बीच-बचाव कर आरोपित महिला को अलग कर शांत कराया। कर्मचारी काम खत्म कर दफ्तर से बाहर निकले तो दरवाजे पर कुछ लिखा दिखा। मारपीट करने वाली महिला ने अपने पति और महिला सहकर्मी के संबंधों को सार्वजनिक रुप से लिख दिया था ताकि दफ्तर के सभी लोग संबंधों को जान जाए। दरअसल आरोपित महिला का पति उसी दफ्तर में कार्यरत है।

पति-पत्नी के बीच घरेलू बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। इस बात की जानकारी होने पर दफ्तर की महिला सहकर्मी समझाइश देने घर पहुंच गई। यह बात महिला को नागवार गुजरी। उसने अपने पति पर महिला सहकर्मी के बीच अवैध संबंध को लेकर शक जाहिर करते हुए सबक सिखाने की ठान लिया मारपीट की घटना इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Back to top button