पति ने ब्लेड से गला रेतकर की पत्नी की हत्या…

अपराध के मामले सभी के लिए हैरानी का सबब बन चुके हैं. ऐसे में एक मामला हाल ही में मीरजापुर से सामने आया है. इस मामले में कछवां थाना क्षेत्र के जमुआरी गांव में रविवार की अपराह्न पति ने अपने ही पत्नी की ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी है और गांव वालों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

खबरों के मुताबिक़ इस मामले में जमुआरी गांव निवासी सूबेदार उर्फ मुन्ना सरोज के घर से रविवार की अपराह्न चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उसके घर पर पहुंचे तो देखा कि सूबेदार ने अपनी पत्नी सुनीता देवी (38 वर्ष) का ब्लेड से गला रेतकर लहू-लुहान कर दिया था.
वहीं घर पर भीड़ देखने के बाद परिवार के सभी लोग वहां आ गए लेकिन जबतक लोग उसे अलग करते तब तक उसने अपनी पत्नी के गले व चेहरे पर ब्लेड से कई वार कर दिए और उन वारों के कारण पत्नी की मौत हो गई थी. इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक़ ग्रामीणों ने उसे पकड़कर उसके हाथ-पैर को बांध पेड़ से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी.
वहीं इस मामले में जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय, क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार सिंह व थाना प्रभारी कछवां मनोज कुमार सिंह मौके पर गए और आरोपी को हिरासत में ले लिया. इस मामले में पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.





