पटना में लगी भीषण आग, हुआ लाखों का नुकसान…

पटना के जीवी मॉल में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई. जिसमें कई दुकानें और कई कोचिंग संस्थान भी जलकर खाक हो गए.

पटना में लगी भीषण आग

शनिवार सुबह 4:30 बजे मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी जो बाद में पूरी 5 मंजिला इमारत में फैल गई. इस मॉल में कई बड़ी दुकानें थीं और कोचिंग संस्थान भी चलते थे. जिसमें रोजाना सैकड़ों बच्चे पढ़ने आया करते थे.

घटना के बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की गई. आग बुझाने के लिए पहले दमकल की दो गाड़ियों को भेजा गया लेकिन बाद में आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की तकरीबन 10 गाड़ियों को मशक्कत करनी पड़ी.

आग लगने की घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पूरे मॉल को पुलिसवालों ने घेर लिया. दमकल के अधिकारियों के अनुसार अभी तक आग लगने की वजह साफ़ नहीं हुई है, हालांकि इसको लेकर जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें: EVM हैकिंग साबित करने की तारीख का आज होगा ऐलान

खुशकिस्मती की बात यह रही कि घटना उस पर घटी जब मॉल के अंदर कोई नहीं था. अगर यह घटना दिन के वक्त होती तो हादसा और बड़ा हो सकता था. क्योंकि दिन में कई सौ लोग वहां मौजूद रहते हैं.

इस आग की घटना में मॉल के अंदर दुकानों में लाखों का नुकसान हुआ. हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है

Back to top button