पटना कॉलेज में जब शुरू हुआ ये कार्यक्रम, क्लास छोड़कर भाग निकले लड़के और लड़कियां

पटना.पटना कॉलेज के बीएमसी (बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन) विभाग में शनिवार की दोपहर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। विभाग में रक्षाबंधन समारोह मनाया गया जिसमें बीएमसी के तीनों वर्ष की छात्राओं ने अपने सहपाठियों और सीनियर-जूनियर छात्रों की कलाई पर राखी बांधी।आयोजन को देखकर भाग निकले लड़के और लड़कियां…

बीएमसी विभाग की ओर से आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में तीनों वर्ष के करीब 105 छात्र-छात्राएं शामिल हुए जिसमें 25 लड़कियां और 80 लड़के मौजूद थे। विभाग में करीब 180 छात्र-छात्राएं हैं जिनमें से बड़ी संख्या इस दौरान अनुपस्थित रही। राखी बंधवाने का यह कार्यक्रम कक्षाओं के खत्म होने के बाद आयोजित किया गया था जिसमें तीनों वर्ष के छात्र-छात्राएं इक्ट्ठा हुए थे। इस दौरान छात्र लाइन लगाकर लड़कियों से राखी बंधवाते दिखे।
ये भी पढ़े: इस मुस्लिम नेता ने PM मोदी की जमकर तारीफ, कहा- नरेंद्र मोदी अल्लाह का अवतार हैं
इस दौरान लड़कों ने शपथ ली की अब हम अपनी इन बहनों की मदद करेंगे, उनकी रक्षा करेंगे और भाई-बहन के इस पवित्र रिश्तें की मर्यादा रखेंगे। कार्यक्रम में विभाग के समन्वयक प्रो. तरूण कुमार ने कहा कि राखी सिर्फ एक धागा ही नहीं है, इस धागे से एक पवित्र रिश्ता बना है आप लोगों के बीच, आज से आप लोग भाई और बहन है। मौके पर छात्र-छात्राओं ने भाई-बहनों के प्रेम को प्रदर्शित करने वाले कई गीतों को भी गाया। गेस्ट फैकल्टी गौतम कुमार, मधुरेंद्र, एसपी सिंह, रजनेश पांडेय अादि मौजूद थे।
पहली बार विभाग में हुआ रक्षाबंधन समारोह
पटना कॉलेज के बीएमसी विभाग की ओर से पहली बार रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया था। जानकारों के मुताबिक ऐसा आयोजन शायद ही पहले कभी हुआ हो। ऐसे में हमने विभाग के समन्वयक प्रो. तरूण कुमार से बात की और पूछा आयोजन करने का कारण। प्रो. कुमार का कहना था कि हमें लगा कि रक्षाबंधन एक ऐसा पर्व है जो सेक्यूलर हैं, यह भावना हमारे छात्रों में जानी चाहिए। हमने छात्रों को प्रस्ताव किया और सब लोग सहर्ष राजी हुए, बड़े उत्साह और उल्लास के साथ राखी विभाग की ओर से आयोजित इस समारोह में विभिन्न जाति और धर्मो के करीब 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।





